Saturday 30 October 2021

RAJESH REDDY..6... COUPLETS

मैं वो सहरा जिसे पानी की हवस ले डूबी। तू वो बादल जो कभी टूट के बरसा ही नहीं।

I am a desert that longed for water suo motto. 
You are that cloud which never rained in toto. 

यूँ देखिए तो आँधी में बस इक शजर गिरा। 
लेकिन न जाने कितने परिंदों का घर गिरा

It looks like uprooting of one tree in storm. 
Who knows, how many nests lost their form ?

ये सारे शहर में दहशत सी क्यों है ?
यक़ीनन कल कोई त्योहार होगा। 

Why is whole city abound with fear ? 
Surely a festival has drawn near. 

किसी दिन जिंदगानी में करिश्मा क्यों नहीं होता ? 
मैं हर दिन जाग तो जाता हूँ ज़िंदा क्यों नहीं होता ? 

 Why not in my life, does this miracle happen ? 
I wake up every day why do not  I liven ? 

मिरे दिल के किसी कोने में इक मासूम सा बच्चा। 
बड़ों की देख कर दुनिया बड़ा होने से डरता है। 

An innocent child in a silent corner of my heart. 
Seeing grown up world, is afraid of being it's part. 

शाम को जिस वक़्त ख़ाली हाथ घर आता हूँ मैं। 
मुस्कुरा देते हैं बच्चे और मर जाता हूँ मैं। 

Empty handed in eve'when I enter home with a sigh. 
The children  smile and Ieave, while I silently die. 

No comments:

Post a Comment