Saturday 12 February 2022

BASHIR BADR.. GHAZAL......... HAMARE PAAS TO AAO BADAA ANDHERAA HAI.........

  हमारे पास तो आओ बड़ा अंधेरा है। 
कहीं न छोड़ के जाओ बड़ा अंधेरा है।

Come near me, it is very dark. 
Don't leave me, it is very dark. 

उदास कर गए बेसाख़्ता लतीफ़े भी।
अब आँसुओं से रुलाओ बड़ा अंधेरा है। 

Even jokes have made me sad.
Make me cry, it is very dark

कोई सितारा नहीं पत्थरों की पलकों पर। कोई चिराग़ जलाओ बड़ा अंधेरा है। 

Stony eyelashes bear no star.
Ignite a lamp, it is very dark.

हक़ीक़तों में ज़माना बहुत गुज़ार चुके। 
कोई कहानी सुनाओ बहुत अंधेरा है। 

Spent a lot of time on truth.. Tell a tale, it is very dark. 

किताबें कैसी उठा लाए मय-कदे वालो। 
ग़ज़ल के जाम उठाओ बड़ा अंधेरा है। 

Books, that too in tavern ! 
Hold ghazal cup, it is very dark.

ग़ज़ल में जिसकी हमेशा चराग़ जलते हैं। 
उसे कहीं से बुलाओ बड़ा अंधेरा है। 

Whose ghazal lamps keep alit. 
Call from yonder, it is very dark

वो चाँदनी की बशारत है हर्फ़े आख़िर तक
बशीर बद्र को लाओ बड़ा अंधेरा है। 

He is moonlight till last word. 
Call 'Bashir Badr',it is very dark 

No comments:

Post a Comment