Wednesday 3 August 2022

BASHIR BADR.. GHAZAL.. WO APNE GHAR CHALAA GAYAA AFSOS MAT KARO...

वो अपने घर चला गया अफ़सोस मत करो।
इतना ही उस का साथ था अफ़सोस मत करो।

He has simply gone back, do not regret. 
Till now you were on track, do not regret. 

इंसान अपने आप में मजबूर है बहुत। 
कोई नहीं है बेवफ़ा अफ़सोस मत करो।

Man is so helpless within himself. 
No one is faithless, do not regret.

इस बार तुम को आने में कुछ देर हो गई।
थक हार के वो सो गया अफ़सोस मत करो। 

This time you have come a little late.
Exhausted he has slept, do
 not regret.

दुनिया में और चाहने वाले भी हैं बहुत। 
जो होना था सो हो गया अफ़सोस मत करो।

There are others in world who like.
What was to be had been, do not regret. 

इस ज़िन्दगी के मुझ पे कई कर्ज़ हैं मगर।
मैं जल्द लौट आऊँगा अफ़सोस मत करो।

This life has many debts on me. 
But I 'll return soon, do not regret.

ये देखो फिर से आ गईं फूलों पे तितलियाँ। 
इक रोज़ वो भी आएगा अफ़सोस मत करो।

See, the butterflies are back on flowers.
One day he too' ll come , do not regret.

वह तुम से आज दूर है कल पास आएगा।
फिर से ख़ुदा मिलाएगा अफ़सोस मत करो।

He is far now, soon will be close.
God 'll make you meet, do not regret.

बेकार जी पे बोझ लिए फिर रहे हो तुम। 
दिल है तुम्हारा फूल सा अफ़सोस मत करो।

You are just living with a heavy heart.
Your heart' s like a flower,do not regret. 

No comments:

Post a Comment