Sunday 16 October 2022

बशीर बद्र केअश'आर... क्यों हवेली के उजड़ने का मुझे अफ़सोस हो...58

क्यों हवेली के उजड़ने का मुझे अफ़सोस हो? 
सैकड़ों बेघर परिन्दों के ठिकाने हो गए ।
..
Why should I feel bad about mansion, deserted, bare? Hundreds of those homeless birds are  nesting there..

ख़ुदा की इतनी बड़ी कायनात में मैंने। 
बस एक शख़्स को माँगा मुझे वही न मिला। 

From this vast universe of great Lord ! 
I asked for a person, He did 
not reward ! 

सियासत की अपनी अलग इक ज़बाँ है। 
लिखा हो जो इक़रार इंकार पढ़ना। 

Language of politics is separate, you know. 
If written in affirmative ,
 read it no. 

उस की आँखों को ग़ौर से देखो ।
मंदिरों में चराग़ जलते हैं। 

Look at her eyes, with care.
Temple lamps are alit there. 


उसकी रहमत ने मिरे बच्चे के माथे पर लिखा। 
इस परिन्दे के परों पर आसमाँ सजदा करे। 

On my babe's forehead, was written by Grace. 
On wings of this bird, let sky lower face. 

अजीब आग है हमदर्दियों के मौसम की। 
ग़रीब बस्तियाँ बरसात ही में जलती हैं। 

Weather of wellwishers has a season so strange. 
In rains, hutments of poor come in fire range. 

न उदास हो न मलाल कर, किसी बात का न ख़याल कर।
कई साल बाद मिले हैं हम, तिरे नाम आज की शाम है। 

  Don't be sad or be aggrieved, don't you care what's in game. 
We have met after several years, this evening is in your name. 

दुनिया भर के शहरों का कल्चर यकसाँ। 
आबादी, तन्हाई बनती जाती है। 

World city culture has one trace. 
Populace is solitude in it's face. 

मैं शीशे के घर में पत्थर की मछली। 
दरिया की ख़ुशबू मुझमें क्यों आती है ? 

I am a stone fish in glass house. 
Why does fragrance of river grace ? 

पत्थर बदला पानी बदला बदला क्या। 
इंसाँ तो जज़्बाती था जज़्बाती है। 

Stone changed water changed, what has changed ?. 
Humans were emotional, still retain same place. 

काग़ज़ की कश्ती जुगनू झिलमिल झिलमिल। 
शोहरत क्या है इक दरिया बरसाती है। 

Paper boats, glow-worms, glittering apart. 
Fame is a stream at rainy pace. 

मैं दुनिया की हद से बाहर रहता हूँ।
 घर मेरा छोटा है लेकिन ज़ाती है। 

I live outside bonds of world 
Home is small, but I own the place. 

पत्थर मुझे कहता है मिरा चाहने वाला। 
मैं मोम हूँ उसने मुझे छूकर नहीं देखा। 

He calls me a stone, he who loved me. 
I am wax, he has not just touched me. 

मोहब्बत एक ख़ुशबू है हमेशा साथ रहती है। 
कोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता। 

Love is a fragrance that always stays. 
No man is alone even in lonely ways. 

आँसुओं में धुली ख़ुशी की तरह।
रिश्ते होते हैं शायरी की तरह। 

Washed with tears, a pleasure spike
Relations and poetry are just alike. 

आओ जानाँ ! बादलों के साथ साथ। 
धूप जाती है कहाँ पीछा करें। 

Come O love ! With clouds we go. 
Let us follow where does sunlight go ? 

वही पढ़ने लिखने का शौक़ था वही पढ़ने लिखने का शौक़ है। 
तेरा नाम लिखना किताब पर तिरा नाम पढ़ना किताब में । 

Hobby was reading and writing, my hobby is still the same. 
I write your name on book, from book I read your name. 

एक मुट्ठी ख़ाक थे हम एक मुट्ठी ख़ाक हैं। 
उसकी मर्ज़ी है हमें सहरा करे दरिया करे।

We were a fistful of dust, we are a fistful of dust. 
As per his wish, in desert or river, He can adjust. 

 
तू जानता नहीं मिरी चाहत अजीब है। 
मुझ को मना रहा है कभी ख़ुद ख़फ़ा भी हो। 

You do not know that my liking is strange.
 You are coaxing me, get in angry range. 

उदास आँखों से आँसू नहीं निकलते हैं।
 ये मोतियों की तरह सीपियों में पलते हैं। 

From sad eyes, the tears do not flow. 
In oysters, just like pearls these grow...

. उसकी आँखें मुझे मीरा का भजन लगती हैं। 
पलकें झपकाए तो लोबान की ख़ुशबू आए।।..

. To me her eyes are like Meera's hymns. 
Frankincense spreads when she blinks at times...

मैं चाहता हूं कि तुम ही मुझे इजाज़त दो। 
तुम्हारी तरह से कोई गले लगाए मुझे। 

I so wish that now you should allow.
One like you may embrace me now.

मैंने दिन रात ख़ुदा से ये दुआ माँगी थी। कोई आहट न हो जब दर पे मेरे तू आए।

Day and night before God, I had prayed.
No footstep be on door, while you stayed.

ये एक पेड़ है आ इस से लग के रोलें हम।
यहाँ से तेरे मेरे रास्ते बदलते हैं। 

Let's cling to this tree and cry for a start. 
From here our paths are going to part. 

दिल की बस्ती भी शहर- ए- दिल्ली है। 
जो भी गुज़रा है उसने लूटा है। 

The city of my heart and Delhi are akin. 
Whoever has passed through looted within. 

सुलगती रेत के सीने को जिस ने चूमा था। वो क़तरा अपने कलेजे में आग रखता था

The drop that had kissed hot sand.
 Had love fire in heart to disband. 

सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा 
इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा ।
Don't bend before it, this stone 'll become an idol. 
Don't like her so much, she' ll become disloyal. 

हमारा दिल सवेरे का सुनहरा जाम हो जाए। 
चिराग़ोंं की तरह आँखें जलें जब शाम हो जाए।

Let my heart as morning golden cup show. 
With evening, like lamps let the eyes glow. 

शराब ए ग़म सभी पी कर नहीं संजीदा रह सकते। 
कहीं ऐसा न हो यह शग़्ल भी बदनाम हो जाए।

With sorrow, all can not hold their drink. 
For the habit, let not a bad name grow.

बड़े लोगों से मिलते वक़्त थोड़ा फ़ासला रखना। 
जहाँ दरिया समंदर से मिले दरिया नहीं रहता। 

It's wise to keep distance when big people one meets.
River doesn't remain river, when with ocean it meets.

सन्नाटे आए दर्जों में झाँका चले गए।
गर्मी की छुट्टियां थी वहाँ कोई भी न था। 

Silence came, peeped in rooms and went on. 
There was summer vacation and all had gone. 

कोई काग़ज़ न था लिफ़ाफ़े में। 
सिर्फ़ तितली का एक पर निकला। 

 In envelope, there was no paper to kling. 
It just contained a butterfly wing. 

पूछा बहुत जो हम ने किस ओर कब मिलेंगे। 
चुटकी में रेत लेकर उसने उड़ा दिया है। 

 Being asked about next meet, when and where?
She picked a pinch of dust and let go in air. 

मुझ को शाम बता देती है। 
तुम कैसे कपड़े पहने हो। 

To me just evenings spell.  Which dress bears your smell. 

नज़्म ग़ज़ल अफ़साना गीत, एक तेरा ही ग़म था जिस को हम ने। 
कैसा कैसा नाम दिया है, कैसे-कैसे बाँट दिया है।

Poem, ghazal, story, song were facets of your grief O pal !
The way I have comparted these, the way I have named all

  वो जैसे ही दाख़िल हो सीने से मिरे लग कर।
तुम कोट की कालर में एक फूल लगा देना

When she enters the room, to me fondly embrace. 
On the collar of my coat, a flower you place.

फूल सी उँगलियाँ कंघियाँ बन गईं।
उलझे बालों से माथा ढका देख कर। 

Flowery fingers became combs instead.
On finding tangled hair on the head. 

अब हुई दास्ताँ रक़म बाबा। 
उँगलियाँ हो गईं क़लम बाबा।

This tale I could pen grandpa. 
My fingers are my pen grandpa.

शावर के नीचे घुलती जाती है शाम। 
मेरी आँखों पर इक टावल लिपटी है। 

Dissolving under the shower is evening.
Up on my eyes is a towel covering.

रात की तन्हाइयों को सोच कर। 
चाय की दो प्यालियाँ हँसने लगीं। 

Thinking about solitude of night. 
Two tea cups laughed with delight.

कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से ।
ये नए मिज़ाज का शहर है ज़रा फ़ासले से मिला करो ।

None 'll even shake hands, if fondly you embrace.
Keep distance when you meet, this city has it's grace.

ये सोच लो अब आख़िरी साया है मोहब्बत। 
इस दर से उठोगे तो कोई दर न मिलेगा। 

Last shade is love you know, think it once more. 
No other door will be there, if you leave this door. 

आँसू को कभी ओस का क़तरा न समझना। 
ऐसा तुम्हें चाहत का समंदर न मिलेगा। 

 Do not ever think that your tear is a drop of dew. 
You 'll never find, such ocean of passion on roar. 

गुलों पे लिखती हुई ला-इलाहा-इल-अल्लाह ।
पहाड़ियों से उतरती अज़ान की ख़ुशबू ।

Writing on the flowers only God is prayer's worth. 
Sliding down hills is Azaan's fragrance, it's mirth. 

इमारतों की बुलंदी का कोई मौसम क्या 
कहाँ से आ गई कच्चे मकान की ख़ुशबू 

Is there any weather for buildings on high rise ? 
Where from did fragrance of mud house take birth? 

घरों पे नाम थे नामों के साथ ओहदे थे। 
बहुत तलाश किया कोई आदमी न मिला। 
There were names and designation on each home. 
I could not find a man, a lot did I roam. 

  तेरे और मेरे प्यार में अक्सर, लाखों जज़्बात मुश्तरिक हैं मगर। 
धूप कितनी भी मेहरबाँ हो जाए ये कभी चाँदनी नहीं होती। 

In your love 'n my love, mixed feelings are over and above. 
Sunlight may be pleasant to feel, moonlight is a different deal. 

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो ।
न जाने किस गली में ज़िन्दगी की शाम हो जाए। 

Let the glow of your memories be ever with me. 
Who knows, which lane will eve' of life see. 

आँसुओं से मिरी हथेली पर। 
कौन पढ़ता कि उस ने लिक्खा क्या ? 

By tears on my palm, a quote. 
Who could read, what she wrote ? 

पंखड़ी पंखड़ी सलाम-ओ-पयाम।
फूल भी है कोई लिफ़ाफ़ा क्या ? 

 Petal by petal message, salute. 
Is flower envelope of some cute ? 

आत्मा बे-ज़बान मैना है। 
और माटी का तन क़फ़स की तरह। 

Soul is a tongue-less blackbird. 
That soil body in prison keeps covered. 

वो मोहब्बत की तरह पिघलेगी। 
मैं भी मर जाऊँगा हवस की तरह। 

As love, she 'll melt, a must. 
I ' ll also die, like lust. 

घड़ी दो घड़ी मुझ को पलकों पे रख। 
यहाँ आते आते ज़माने लगे। 

Keep me on eyelashes for sometime. 
Reaching here took so long a time. 

अब किसे चाहें किसे ढूँढा करें। 
वो भी आख़िर मिल गया अब क्या करें ? 

Whom to like, whom to search now ? 
She is mine, where to perch now ? 

ये पत्थरों की तरह क्यों उदास रहता है। 
मुझे यक़ीन है दिल इसका आईना होगा। 

Why does he remain sad as a stone. 
I am sure, his heart is in mirror zone. 

उन से ज़रूर मिलना सलीक़े के लोग हैं। 
सर भी क़लम करेंगे बड़े अहतराम से। 

You must meet them they are well mannered men. 
Even chopping head, they maintain how 'n when. 

 मेरे होटों के फूल सूख गए। 
तुम ने क्या मुझसे बेवफ़ाई की ?  

 Dried out are the flowers of my lips. 
Has your faith for me shattered to chips ? 

दिल कभी रेत का साहिल नहीं होने देते
हम ने महफ़ूज़ वो क़दमों के निशाँ रखे हैं। 
I don't allow heart to be a sandy shore. 
Her foot prints, I have kept in store. 

ये हँसी भी कोई नक़ाब है जहाँ चाहा हमने गिरा लिया। 
कभी उसका दर्द छुपा गए कभी अपना दर्द छुपा गए। 

Is smile also a veil which can be dropped now and then. 
At times concealing his pain, at times mine from all men. 

मिरे दिल में दर्द के पेड़ हैं यहाँ कोई ख़ौफ़-ए-ख़िज़ाँ नहीं। 
ये दरख़्त कितने अजीब थे सभी मौसमों में हरे रहे। 

In my heart are trees of grief, no fear of autumn even if brief. 
How strange are these trees, green in all weather breeze. 

 मैं चाहता हूँ ये दुनिया वो चाहता है मुझे। 
ये मसअला बड़ा नाज़ुक है कोई हल लिख दे। 

I want the whole world, he wants only me. 
It's a delicate matter, no solution I can see. 

मैं एक लम्हे में दुनिया समेट सकता हूँ। 
तू कब मिलेगा अकेले में एक पल लिख दे

I can confine the entire world within one moment. 
Just tell me when 'll you meet alone for a moment. 

कोई पत्थर नहीं हूँ कि जिस शक्ल में मुझको चाहो बनाया बिगाड़ा करो। 
भूल जाने की कोशिश तो कई थी मगर याद तुम आ गए भूलते भूलते। 

 I am not a stone that you can, carve in the shape of any man.
To forget you I made an honest try, came back in memory, don't know why. 

मिरे लबों पे कोई बूँद टपकी आँसू की। 
ये क़तरा काफ़ी था जलते हुए मकाँ के लिए। 
 
Tear dropped on my lips from cheeky trough. 
For a burning house, one drop was enough.

एक औरत से वफ़ा करने का ये तोहफ़ा मिला। 
जाने कितनी औरतों की बद-दुआएँ साथ हैं। 

Being faithful to one woman, this gift is what I got. 
With me  are curses of those, who could make it not. 

वो जिन के ज़िक्र से रगों में दौड़ती थी बिजलियाँ। 
उन्हीं का हाथ हमने छूके देखा कितना सर्द था। 

With her mention, in my veins would run sparks bold. 
Touching her hand with my own, found it was so cold. 





No comments:

Post a Comment